JamshedpurNewsझारखण्ड

टाटानगर केन्द्रीयकृत कषर्ण मरम्मत कारखाना में परिवार मिलन सह वनभोज का आयोजन

 

 

जमशेदपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): टाटानगर केन्द्रीयकृत कषर्ण मरम्मत कारखाना के कर्मचारियों ने डोबो डैम में परिवार मिलन सह वनभोज का आयोजन किया। यह आयोजन व्हील शॉप के कर्मचारियों का नया साल में पहला यादगार मिलन समारोह था।

 

कार्यक्रम का आयोजन सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के दिशा-निर्देश में किया गया, जिसमें विभाग के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता निलेश कुमार का भी पूर्ण सहयोग रहा।

 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के घर की महिलाएं, बच्चे और अन्य परिजन कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ परिचित हों, ताकि आपात स्थिति में पारिवारिक सहयोग के साथ-साथ कार्य स्थल में टीम भावना को मजबूत किया जा सके।

 

परिवार मिलन समारोह में चाईबासा, सीनी, आदित्यपुर, घाटशिला और चाकुलिया के कर्मचारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया और महिलाओं की मिमकरी का भी आनंद लिया गया।

 

वनभोज और मिलन समारोह में विभाग के करीब अस्सी कर्मचारी अपने परिवारों के साथ शामिल हुए और उल्लासपूर्ण समय बिताया। इस अवसर पर संतोष कुमार ने कहा, “पिकनिक और परिवार मिलन टीम भावना को मजबूत करती है।”

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *