JamshedpurNewsझारखण्ड

देसुआ आदिबासी कुड़मी समाज ने टुसु परब 2025-26 का दिया नेउता, हुरलुंग गांव में विधिवत टुसु थापना संपन्न

जमशेदपुर:- जोहार।आज देसुआ आदिबासि कुड़मि समाज के झारखण्ड प्रदेश संयोजक प्रकाश महतो केटिआर के अगुवाई में गम्हरिया निवासी मुख्य संयोजक श्रीमान प्रसेनजीत महतो काछिमा जी को टुसु परब 2025/26 का नेउता दे कर हुरलुंग गांव महिला संयोजक नंदिनी महतो पुनुरिआर जी के नेतृत्व में कुंवारी लड़कियों के द्वारा एक मासिआ टुसु परब का उचरन अगहन संक्रांति के दिन किया है और संपूर्ण नेग नेगाचार से नियम पालन कर पुस संक्रांति 14 जनवरी 2026 को दिन दोपहर 12 बजे से हुरलुंग गांव से नुतनडीह गांव, लुपुंगडीह गांव होते हुए स्वर्णरेखा नदी स्थित आदि प्राचीन लड़कंदा टुसु घाट पर टुसु बिदाई देकर समापन किया जाने का जानकारी दिया।

 

संपूर्ण जानकारी देने पर उन्होंने आश्वस्त किया कि हम हमारे पूरे परिवार के साथ टुसु बिदाई सह शोभायात्रा में जरुर सामिल होंगे। इस दरमियान उन्होंने काफी खुशी और हर्ष व्यक्त करते हुए टुसु परब को मूल रूप से करने के लिए टुसु थापना किया हुआ कुंवारी लड़कियों को बधाई और शुभकामना देने के साथ ही हम जनजाति कुड़मि समुदाय का पारंपरिक पिला साड़ी लड़कीयों के लिए भेंट स्वरूप हमारे हाथों में सोंपा । इस दरमियान हमारे साथ प्रदेश सदस्य नमिता महतो, गिता महतो,रिता महतो और सूरज महतो आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *