Newsझारखण्ड

राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गौतम सोनी बने मिस्टर सीनियर झारखंड

 

 

चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में रविवार को सीनियर झारखंड स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप एवं स्पोर्ट्स फिजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

प्रतियोगिता का आयोजन सेरसा एवं वेस्ट सिंहभूम बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन खरसावां के विधायक दशरथ गगराई ने किया। प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से आए बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया और अपने शारीरिक सौष्ठव व फिटनेस का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में हजारीबाग के गौतम सोनी ने मिस्टर वेस्ट सिंहभूम और मिस्टर सीनियर झारखंड का खिताब अपने नाम किया। वहीं रांची के मोहम्मद शाहनवाज खान उपविजेता रहे। दोनों विजेताओं को कप, प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में देवघर, धनबाद, जामताड़ा, रांची, ईस्ट सिंहभूम और वेस्ट सिंहभूम के बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। विभिन्न भार वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे:

 

55 किलोग्राम वर्ग:

स्वर्ण – मनजीत महतो (वेस्ट सिंहभूम)

रजत – सुमित प्रमाणिक (ईस्ट सिंहभूम)

कांस्य – तेजस कुमार (रांची)

 

60 किलोग्राम वर्ग:

स्वर्ण – राजराम मिर्धा (रांची)

रजत – साहेब आलम

कांस्य – सुवोनंदन बनर्जी (धनबाद)

 

65 किलोग्राम वर्ग:

स्वर्ण – गौतम सोनी (हजारीबाग)

रजत – करण नायक (वेस्ट सिंहभूम)

कांस्य – दीपक सोरेन (ईस्ट सिंहभूम)

 

70 किलोग्राम वर्ग:

स्वर्ण – प्रवीण महतो (ईस्ट सिंहभूम)

रजत – सुजय देब

कांस्य – चंदन यादव (बोकारो)

 

75 किलोग्राम वर्ग:

स्वर्ण – मोहम्मद शाहनवाज खान (रांची)

रजत – अभिक दास (धनबाद)

कांस्य – तपन हरि (जामताड़ा)

 

80 किलोग्राम से अधिक वर्ग:

स्वर्ण – बिट्टू साह (धनबाद)

रजत – सोहेल खान (वेस्ट सिंहभूम)

कांस्य – मोहम्मद जफर अहमद (देवघर)

 

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों और निर्णायकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया गया। साथ ही वर्षों से मेहनत कर रहे बॉडी बिल्डरों की लगन, समर्पण और प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी सम्मानजनक मंच उपलब्ध कराने की बात कही गई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *