LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

नगर निकाय चुनाव में देरी पर भाजपा के विरोध पर कांग्रेस ने किया पलटवार

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी होने और फरवरी-मार्च में चुनाव कराने की खबरें आने के बाद भाजपा द्वारा चुनाव में देरी के खिलाफ आंदोलन करने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है।

 

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा के पास जनहित का कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव बैलेट पेपर से हो या ईवीएम से, भाजपा क्यों डर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल ईवीएम से ही चुनाव जीतने की उम्मीद रखती है और इसी वजह से दलीय आधार पर चुनाव कराने की मांग कर रही है।

 

त्रिशानु राय ने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार नगर निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है और जल्द ही चुनाव की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा का आंदोलन केवल राजनीतिक रंगत लिए हुए है, जबकि जनता के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *