राजनगर प्रखण्ड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण को जनसुनवाई सम्पन्न
राजनगर प्रखंड सभागार में मनरेगा योजना का सामाजिक अंकेक्षण वर्ष 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 का प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2021 से 2023 तक प्रखंड क्षेत्र मनरेगा योजना के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

पंचायत स्तर से अग्रसारित 35 विभिन्न प्रकार के मुद्दों का निष्पादन जूरी सदस्य द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि विगत माह प्रखण्ड के 21 पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण दल के द्वारा मनरेगा अंतर्गत वर्ष 20-21 से 22-23 में संचालित योजनाओं का अंकेक्षण किया गया था। जिसमें से 35 मुद्दों का निष्पादन पंचायत स्तर पर नहीं हो पाया था। जिन्हें प्रखण्ड स्तर पर निष्पादन किया जाना था। प्रखण्ड स्तर पर सूचना बोर्ड न होना, अभिलेख संधारण में कमी, एमबी अद्यतन न किया जाना जैसे प्रमुख मुद्दों का निष्पादन किया गया।

जूरी सदस्य द्वारा त्रुटियों पर जुर्माना एवं स्पष्टीकरण करने का निर्णय दिया। साथ ही भविष्य में सुधार करने का भी निदेश दिया गया। प्रभारी प्रखण्ड प्रमुख श्रीमती सूमना देवी, जिप सदस्य श्रीमति सुलेखा हांसदा, स्टेट रिसोर्स पर्सन श्री जगत नारायण, जिला रिसोर्स पर्सन श्रीमति मंजु तियु, मनरेगा लोकपाल श्री संतोष राय, जामडीह ग्राम प्रधान श्री घासीराम हांसदा प्रखण्ड जूरी सदस्य के रूप में उपस्थित थे। वहीं जिला से एपीओ श्रीमती सरिता ओड़ेया, सामाजिक अंकेक्षण समन्वय के रूप में मौजूद थी। जनसुनवाई में बीडीओ मलय कुमार, बीपीओ मनोज तियु, बीपीओ नरेश प्रामाणिक, मुखिया, एई, जेई, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक आदि मौजूद थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


