एल. बी. एस. एम. महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद वार्षिकोत्सव का आयोजन संपन्न
एल. बी. एस. एम. महाविद्यालय में इंटरमीडिएट सेक्शन तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के लिए खेलकूद वार्षिकोत्सव का आयोजन दिनांक 8 एवं 9 जनवरी को किया गया। यह कार्यक्रम 9 जनवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि जे. आर डी. टाटा कॉम्पलेक्स के हैंडबॉल कोच हसन इमाम मल्लिक विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री रविन्द्र मुर्मू,श्री बिमल जालान, डॉ एच पी शुक्ला रहे । प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने सभी अतिथियों का पौधा, स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया।

समापन समारोह के अवसर पर प्राचार्य महोदय ने कहा कि खेलकूद वार्षिकोत्सव का सफल आयोजन विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का सजीव उदाहरण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त को पुरस्कृत किया गया । प्राचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की।
मुख्य अतिथि डॉ हसन इमाम मल्लिक ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा होती है, किंतु प्रयास और खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है। अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
श्री बिमल जालान ने कहा कि सभी विद्यार्थी सर्टिफिकेट को संभाल कर रखें इसका बहुत महत्व है। यह आपके जीवन को उज्ज्वल बनाएगा।
इंटर इंचार्ज डॉ. सुष्मिता धारा ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
आयोजन का मंच संचालन डॉ. विनय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. अरविंद प्रसाद पंडित ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रविन्द्र मुर्मू, एल्युमिनी अध्यक्ष श्री विमल जलान, डॉ. एस. पी. शुक्ला के साथ डालसा के सचिव सौरभ जी उपस्थित रहे । महाविद्यालय के विभिन्न समिति के सदस्य के रूप में प्राध्यापक प्रो. पुरषोत्तम प्रसाद, डॉ. मौसुमी पॉल, डॉ. संचिता भुई सेन, डॉ. विजय प्रकाश, प्रो. रीतु, डॉ. स्वीकृति, डॉ. दीपंजय श्रीवास्तव, प्रो. संतोष राम, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, प्रो. सलोनी रंजने, डॉ. प्रशांत, डॉ. संतोष, डॉ. कमलेश कुमार कमलेंदू, डॉ. रानी, प्रो. प्रमिला, प्रो. प्रीति पांडे, प्रो. प्रीति गुप्ता, प्रो. अनिमेष कुमार बक्शी, प्रो. जस्मी सोरेन, प्रो. लूसी रानी मिश्रा, प्रो. शिप्रा बोयपाई, श्री लेदम हांसदा, प्रो कुमारी पूजा गुप्ता, प्रो. ज्योति प्रभा, प्रो. ऋषिता रॉय, प्रो. अजयदीप, प्रो. बाबूराम सोरेन, प्रो. चंदन जायसवाल, प्रो. सीमा कुमारी, प्रो. नीतूवाला और बड़ी संख्या में एनसीसी सहित सैंकड़ों छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

इस दौरान इंटर के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इंटर, स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विजित छात्रों के बीच मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। सभी रेफरी को भी पौधा देकर सम्मानित किया गया। अगले वर्ष और अच्छा खेलकूद वार्षिकोत्सव आयोजन की घोषणा प्राचार्य के द्वारा की गई।
पुरस्कार वितरण का विवरण
इंटर विभाग
गर्ल्स
(1) 100 मीटर रनिंग गर्ल्स में
चंपा टुडू – प्रथम स्थान,
लक्ष्मी मुर्मू – द्वितीय स्थान
गरिमा भारद्वाज – तृतीय स्थान पर रही है।
(2) 200 मीटर रनिंग गर्ल्स में
चंपा टुडू – प्रथम स्थान,
लक्ष्मी मुर्मू – द्वितीय स्थान
गरिमा भारद्वाज – तृतीय स्थान पर रही है।
(3) स्लो साइकलिंग रेस गर्ल्स में
सोमवारी मार्डी – प्रथम स्थान,
खुशबू मार्डी – द्वितीय स्थान और
अंजलि बालमुचू – तृतीय स्थान प्राप्त की है।
(4) लॉन्ग जंप गर्ल्स में
गरिमा भारद्वाज – प्रथम स्थान,
सोमवारी मार्डी – द्वितीय स्थान और
अष्टमी सोरेन – तृतीय स्थान प्राप्त की हैं।
(5) हाई जंप गर्ल्स में
धुली हेंब्रम – प्रथम स्थान,
सोमवारी मार्डी – द्वितीय स्थान और
खुशबू मार्डी – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
(6) मार्बल स्पून रेस
लक्ष्मी मुर्मू – प्रथम स्थान,
अंजलि महाली – द्वितीय स्थान और
अंजलि बालमुचू – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
(7) भाला फेक गर्ल्स
धुली हेंब्रम – प्रथम स्थान,
खुशबू मार्डी – द्वितीय स्थान और
सोमवारी मार्डी – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
*इंटर बॉयज*
( 8) 100 मीटर रनिंग बॉयज में
प्रवीण कर्मकार – प्रथम स्थान,
जगन्नाथ पात्रो – द्वितीय स्थान और
राकेश दास – तृतीय स्थान पर रहे है।
(9) 200 मीटर रनिंग बॉयज में
भैरव हेंब्रम – प्रथम स्थान,
आकाश दिग्गी – द्वितीय स्थान और
राकेश दास – तृतीय स्थान पर रहे है।
(10) 400 मीटर रनिंग बॉयज में
भैरव हेंब्रम – प्रथम स्थान,
जगन्नाथ पात्रो – द्वितीय स्थान और
आकाश दिग्गी – तृतीय स्थान पर रहे है।
(11) स्लो साइकलिंग रेस बॉयज में
रिमिल होनहागा – प्रथम स्थान,
जीत पाठक – द्वितीय स्थान और
जगन्नाथ पात्रो – तृतीय स्थान पर रहे है।
(12) बॉयज लोंग जंप में
जगन्नाथ पात्रो – प्रथम स्थान,
भैरव हेंब्रम – द्वितीय स्थान और
प्रवीण कर्मकार – तृतीय स्थान पर रहे है।
(13) हाई जंप बॉयज में
मोहन मुर्मू – प्रथम स्थान, और
गोपीनाथ गुंडुवा – द्वितीय स्थान पर रहे है।
(14) भाला फेक बॉयज
लखीराम हंसदा – प्रथम स्थान,
मोहन मुर्मू द्वितीय स्थान और
आकाश दिग्गी तृतीय स्थान पर रहे।
स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
यूजी पीजी गर्ल्स
(15) 100 मीटर रनिंग गर्ल्स में
तुलसी हांसदा – प्रथम स्थान
रितिका सिंह – द्वितीय स्थान
सोनम कुमारी – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
(16) 200 मीटर रनिंग गर्ल्स में
आस्था टोपनो – प्रथम स्थान,
सुनीता मुर्मू – द्वितीय स्थान
अनु हांसदा – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
(17) 400 मीटर रनिंग गर्ल्स में
रीना बेसरा – प्रथम स्थान,
राइमत टुडू – द्वितीय स्थान
सुनीता मुर्मू – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
(18) मार्बल स्पून रेस गर्ल्स में
सुजाना मुर्मू – प्रथम स्थान,
प्रीति कुमारी – द्वितीय स्थान और
सीमा सोरेन – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
(19) स्लो साइकिलिंग रेस गर्ल्स में
तुलसी हंसदा केवल प्रथम स्थान पर रही हैं।
(20) लॉन्ग जंप गर्ल्स में
रितिका सिंह – प्रथम स्थान,
सीमा सोरेन – द्वितीय स्थान और
रायमत टुडू – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
(21) हाई जंप गर्ल्स में
रायमत टुडू – प्रथम स्थान,
तुलसी हंसदा – द्वितीय स्थान और
सीकियोन सोरेन – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
(22) भाला फेक गर्ल्स में
सीमा टुडू -– प्रथम स्थान,
रितिका सिंह – द्वितीय स्थान और
सीमा सोरेन – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
यूजी पीजी ब्वायज
(23) 100 मीटर रनिंग बॉयज में
अर्जुन सोरेन – प्रथम स्थान,
शिवचरण हांसदा – द्वितीय स्थान और
गजेंद्र सोरेन – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
(24) 200 मीटर रनिंग बॉयज में
नीतीश मांझी – प्रथम स्थान
गजेंद्र सोरेन – द्वितीय स्थान और
स्वराज सोरेन – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
(25) 400 मीटर रनिंग बॉयज :
नीतीश मांझी – प्रथम स्थान,
भागीरथी मुर्मू – द्वितीय स्थान और
शिवशंकर देवगन – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
(26) स्लो साइकिलिंग रेस बॉयज में
हेमलाल मुर्मू – प्रथम स्थान,
चेतन हेंब्रम – द्वितीय स्थान और
नवीन कुमार – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
(27) हाई जंप बॉयज में
अर्जुन सोरेन -– प्रथम स्थान
दिलीप टायसन – द्वितीय स्थान और विकास सरदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
(28) लॉन्ग जंप बॉयज में
सूजन सरदार – प्रथम स्थान,
लालमोहन मुर्मू – द्वितीय स्थान और
नीतीश मांझी – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
(29) भाला फेक बॉयज में
रायमत हेंब्रम – प्रथम स्थान,
सूचन सरदार – द्वितीय स्थान और
नीलकंठ गोप – तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
स्नातक/स्नातकोत्तर और इंटरमीडिएट के विजेता शिक्षकों की सूची
—————————
(30) पासिंग द बॉल
1. प्रो. रितु – प्रथम स्थान
2. प्रीति कुमारी – द्वितीय स्थान
3. प्रो. बिनोद कुमार- तृतीय स्थान
(31) 100 मीटर दौड़
1. प्रो. रितु – प्रथम स्थान
2. लुसी रानी मिश्रा– द्वितीय स्थान
3. चंदन कुमारी- तृतीय स्थान

