Newsझारखण्ड

जिले के 11 प्रखंडों की जलसाहियाओं ने संगम तट पर आयोजित वनभोज कार्यक्रम में भाग लिया

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा द्वारा जलसहिया सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन तांतनगर प्रखंड के संगम तट पर किया गया। इस कार्यक्रम में चाईबासा प्रमंडल अंतर्गत 11 प्रखंडों की जलसाहियाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में सभी सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, तांतनगर प्रखंड के सभी मुखिया और प्रखंड समन्वयक भी मौजूद रहे।

सम्मेलन के दौरान सभी 11 प्रखंडों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें जलसाहियाओं ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त वनभोज कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और आपसी संवाद के जरिए अनुभव साझा किए।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य जलसहियाओं को एक मंच पर लाना, उनके अनुभव साझा करना और संगठन के माध्यम से पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में प्रेरित करना बताया गया। कार्यक्रम में जलसाहियाओं ने संगठन के माध्यम से ग्रामीण विकास में अपनी भूमिका और जिम्मेदारी निभाने के महत्व पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम के समापन पर जलसाहियाओं ने संगठन की प्रशंसा की और आने वाले समय में इस प्रकार के आयोजनों की पुनरावृत्ति की आवश्यकता जताई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *