NewsSportsझारखण्ड

चाईबासा में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, झींकपानी और सदर टीम बनी विजेता

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): मेरा युवा भारत केंद्र, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) की ओर से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

प्रतियोगिता एसोसिएशन खेल मैदान, चाईबासा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दारा सिंह गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने फीता काटकर और फुटबॉल में किक मारकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशील कुमार पूर्ति, अध्यक्ष, पूर्व छात्र संघ, टाटा कॉलेज, चाईबासा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी गिरिजानंद रत्नाकर, पंकज कुमार झा और अर्पित सुमन टोप्पो भी मौजूद थे।

इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के कुल छह प्रखंडों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में महिला एवं पुरुष फुटबॉल, रस्साकशी, महिला एवं पुरुष दौड़, महिला 200 मीटर दौड़, पुरुष 400 मीटर दौड़ तथा साइकिल स्लो रेस शामिल थे।

 

प्रतियोगिता के परिणाम इस

प्रकार रहे:

महिला 200 मीटर दौड़ में मालती मुंडा ने प्रथम, मधु पढ़ाया ने द्वितीय और खुशबू हिस्सा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुरुष दौड़ में लक्ष्मण महतो प्रथम, हरिश बुरुली द्वितीय और राम महतो तृतीय स्थान पर रहे।

रस्साकशी प्रतियोगिता में ड्रैगन ग्रुप, चाईबासा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टाटानगर ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा।

महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में सदर टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

पुरुष फुटबॉल में झींकपानी की टीम विजेता बनी, जबकि सोनुवा की टीम उपविजेता रही।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *