LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

खोकरो में टुसू मेला की तैयारी तेज, अजय कुमार गोप के नेतृत्व में चला विशेष श्रमदान अभियान

राजनगर खोकरो: टुसू मेला की तैयारियों में जुटे समाजसेवी, श्रमदान से संवर रही राहें

आगामी 16 जनवरी को विधानबांधा मेमोरियल क्लब, खोकरो में आयोजित होने वाले पावन टुसू मेला की पूर्व तैयारियों को लेकर बुधवार की सुबह एक विशेष श्रमदान अभियान चलाया गया। यह अभियान समाजसेवी अजय कुमार गोप के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, मेला समिति के सदस्यों एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला स्थल तक जाने वाले मार्गों एवं मैदान का समतलीकरण किया गया। श्रमदान के माध्यम से रास्तों की साफ-सफाई, गड्ढों की मरम्मत तथा आवागमन को सुगम बनाने का कार्य किया गया, ताकि टुसू मेला के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर सामूहिक श्रमदान के जरिए सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता की सराहनीय मिसाल देखने को मिली। समाजसेवी अजय कुमार गोप ने कहा कि टुसू मेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है, और इसकी सफल आयोजन के लिए समाज का एकजुट होना आवश्यक है।

आयोजकों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी ग्रामवासियों, युवाओं एवं समिति सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को सफल बनाया जा सकता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *