छत्तीसगढ़ का 35 वर्षीय व्यक्ति भटक कर पहुंचा खूंटपानी, अंचल अधिकारी ने पहुंचाया आश्रय गृह
खूंटपानी प्रखंड के पुरूनिया गांव में एक छत्तीसगढ़ का 35 वर्षीय व्यक्ति भटक कर पहुंच गया. वहीं एनजीओ में कार्यरत लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी. इधर सूचना मिलते ही शुक्रवार देर शाम लगभग सात बजे खूंटपानी प्रखंड के अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव व पान्ड्राशाली ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल पुरूनिया गांव पहुंचे. वहीं भटके व्यक्ति को अंचल अधिकारी ने रेस्क्यू कर चाईबासा स्थित आश्रय गृह पहुंचाया. बताया गया कि व्यक्ति दौलत राम छत्तीसगढ़ के सजा खमरिया जिला के सूखा ताल का रहने वाला है. वे पिछले तीन महीना से घर से निकलकर इधर-उधर भटक रहा था. जिसका दिमागी हालत भी ठीक नहीं है. अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव ने बताया कि भटके व्यक्ति दौलत राम के परिजनों को सूचना दे दी गई है. शनिवार को दौलत राम के परिजन चाईबासा आश्रय गृह पहुंचेंगे. जहां उनको सौंप दिया जाएगा.



