LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

नीमडीह के तिल्ला में हुई आगजनी के पीड़ित परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

आर्थिक सहयोग प्रदान किया, अधिकारियों को शीघ्र आबुआ आवास देने का निर्देश

नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के तिल्ला गांव में शनिवार की रात अचानक लगी भीषण आग से तीन परिवारों का आशियाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक घटना में रमन दास, महेश दास एवं दिलीप दास के घर आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए।

आगजनी की इस घटना में घरों में रखे जेवरात, नकद रुपये, कपड़े, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई, जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रविवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो तिल्ला गांव पहुंचीं और अग्निपीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दौरान विधायक सविता महतो ने तीनों पीड़ित परिवारों को कंबल, तिरपाल, सूखा राशन एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया, ताकि आपदा की इस घड़ी में उन्हें तात्कालिक राहत मिल सके। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को सरकार की महत्वाकांक्षी आबुआ आवास योजना के तहत शीघ्र आवास उपलब्ध कराया जाए, जिससे उन्हें स्थायी रूप से रहने की सुविधा मिल सके।

विधायक ने प्रशासन को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया।

इस अवसर पर नीमडीह के अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, सानू महतो, मंगल मांझी, मधु दास, बिशु दास, मंगल दास सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *