खांकड़ा मेला से बाइक चोरी, पीड़ित ने जनता से की मदद की अपील
सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत खांकड़ा मेला से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। मेले में पहुंचे एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनगर प्रखंड के बड़ाकांकी गांव निवासी मंगल महतो अपनी होंडा साइन (Honda Shine) मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH 22D 0202 है, खांकड़ा मेला परिसर में खड़ी कर मेले में गए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे, तो मौके से बाइक गायब मिली।
पीड़ित द्वारा आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद घटना की जानकारी सरायकेला थाना को दी जा रही है।
पीड़ित मंगल महतो ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो नजदीकी थाना या सीधे संबंधित व्यक्ति को सूचना दें।

