Newsझारखण्ड

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर क्षत्रिय वीरांगना सेना ने आयोजित किया कार्यक्रम 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): क्षत्रिय वीरांगना सेना, पश्चिमी सिंहभूम की ओर से महाराणा प्रताप सिंह की पुण्यतिथि गांधी टोला स्थित स्काउट गाइड परिसर में भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान महिला सदस्यों ने महाराणा प्रताप सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमनिति सिंह ने की। उन्होंने महाराणा प्रताप सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उनका त्याग और बलिदान समाज कभी नहीं भूल सकता।

इस अवसर पर संगठन की ओर से कई सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों में सुनैना सिंह, जूली सिंह, किरण सिंह, स्वाति सिंह, तनुजा, रस्मिता, शालिनी और अंबु उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह, सचिव संजय सिंह, अखिलेश सिंह, निरंजन सिंह, देवेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, श्यामल सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद थे।

 

कार्यक्रम का समापन महाराणा प्रताप सिंह के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *