Newsझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर में डेडलाइन का ऐलान, तय समय पर काम पूरा करने का निर्देश

श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में “शिक्षण-अधिगम और रिसर्च में AI की शक्ति का उपयोग” विषय पर पांच-दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ आज वर्चुअल मोड में किया गया। इस FDP का आयोजन श्रीनाथ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग द्वारा श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सहयोग से किया जा रहा है, जो 24 जनवरी तक चलेगा।

कार्यक्रम के पहले दिन का तकनीकी सत्र CSIR–नेशनल मेटालर्जिकल लेबोरेटरी, जमशेदपुर की सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं एसोसिएट प्रोफेसर (AcSIR) डॉ. एम. मालथी द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने औद्योगिक अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मूल सिद्धांतों और उसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर विस्तार से चर्चा की।

उद्घाटन सत्र की शुरुआत श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में AI की बढ़ती भूमिका और शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके पश्चात श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह ने उद्घाटन संबोधन में शिक्षण-अधिगम और शोध प्रक्रियाओं में AI की परिवर्तनकारी क्षमता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. याह्या मजूमदार, फैकल्टी सदस्य, शोधार्थी एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही। सत्र का समापन प्रश्न-उत्तर एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *