LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

नगर निकाय चुनाव को लेकर JLKM की अहम बैठक 25 जनवरी को

सरायकेला।

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी के सभी वरीय पदाधिकारी, पूर्व प्रत्याशी, मोर्चा के पदाधिकारी तथा आदित्यपुर नगर क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे।

दीपक महतो ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना तथा संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा करना है। इसके साथ ही चुनावी रणनीति, प्रत्याशी चयन और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक का विवरण:

बैठक 25 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे आदित्यपुर स्थित बीड़ीगुड़ी पार्क में आयोजित की जाएगी।

पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की रणनीति तय किए जाने की संभावना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *