LatestNewsNews postझारखण्ड

सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों की भीषण मुठभेड़, कई नक्सली ढेर

पश्चिमी सिंहभूम, छोटानागरा: गुरुवार सुबह सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं। घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई।

सूचना के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस को नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त रिपोर्ट मिली थी। इसके बाद कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के नजदीक पहुंचे, नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। दोनों ओर से हुई गोलीबारी कई घंटे तक जारी रही। दबाव बढ़ने पर कुछ नक्सली जंगल की ओर भाग निकले।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। प्रशासन ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *