BusinessBusiness LIVELatestझारखण्डसरायकेला

राजनगर में 99 वर्ल्ड बाजार का भव्य शुभारंभ, बीडीओ व थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन

राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर बाजार में बुधवार को 99 वर्ल्ड बाजार का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मलय कुमार एवं राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन करते हुए संचालक राहुल गोप को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि राजनगर में आधुनिक बाजार की शुरुआत से स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती सामान अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होगा। इससे लोगों को खरीदारी के लिए बड़े शहरों का रुख कम करना पड़ेगा और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रतिष्ठान के संचालक राहुल गोप ने सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि 99 वर्ल्ड बाजार में घरेलू उपयोग की वस्तुएं, किचन आइटम, स्टेशनरी, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम, खिलौने सहित दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

उद्घाटन के अवसर पर बाजार परिसर में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने नए प्रतिष्ठान का भ्रमण किया, खरीदारी की और उद्घाटन के अवसर पर उपलब्ध विशेष ऑफरों का लाभ उठाया।

स्थानीय लोगों ने 99 वर्ल्ड बाजार के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे राजनगर के व्यापारिक विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

Share this news