JamshedpurLatestNewsझारखण्ड

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

जमशेदपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। 

 

कार्यक्रम की शुरुआत सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी के राष्ट्रवाद, निडरता और देश की आजादी में उनके योगदान से जुड़ी रोचक घटनाओं का व्याख्यान करते हुए जवानों में नई ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईओडब्ल्यू के वरिष्ठ अभियंता रंजीत कुमार ने भी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

 

उन्होंने सिविल डिफेंस टीम द्वारा किए जा रहे राष्ट्रवादी कार्यों की सराहना करते हुए रेलकर्मियों को सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण देकर जागरूक करने के प्रयासों की प्रशंसा की।

 

विशिष्ट अतिथि आईओडब्ल्यू लैंड के वरिष्ठ अभियंता उपेन्द्र कुमार ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं डेमोस्ट्रेटर अनिल कुमार ने जयंती के अवसर पर झंडा बांधने के नियमों और रस्सी में लगाने वाली विभिन्न गांठों का प्रशिक्षण दिया।

 

जयंती समारोह में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के साथ वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रंजीत कुमार, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता लैंड उपेन्द्र कुमार, एडीईए कार्यालय के लिपिकगण तथा सिविल डिफेंस के जवान अनिल कुमार सिंह, कल्याण कुमार साहू, गीताकुमारी, पार्वती मुमू, सरस्वती मुर्मू, सत्य प्रकाश, बलिराम, आलोक कुमार, सागर कुमार साहू, अमित कुमार, पूरण मुखी, विरेंद्र कुमार मंडल, एस.एस. पंडा सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *