Newsझारखण्ड

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शाहिद पार्क चाईबासा में जागरूकता अभियान  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा के तत्वावधान में 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शाहिद पार्क, चाईबासा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर और सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

 

अभियान के दौरान अधिकार मित्र सूरज कुमार ठाकुर ने सुबह टहलने आए अभिभावकों को सामूहिक रूप से एकत्रित कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार इस तरह के आयोजनों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और लोकतंत्र को सशक्त करने का संदेश देता है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को मतदान के महत्व को समझाना और अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करना है।

 

इस अवसर पर अभिभावकों को अपने बच्चों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और उज्ज्वल भविष्य के लिए मतदान करने की अपील की गई।

 

अधिकार मित्र सूरज कुमार ठाकुर ने बताया कि मतदान हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य है।

 

नागरिकों को जाति, धर्म, लिंग या किसी भी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव को मजबूत बनाने में हर एक वोट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार अधिकतम मतदाता पंजीकरण और मतदान में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *