JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्ड

Jamshedpur Breaking: कारोबारी पुत्र कैरव गांधी अपहरणमुक्त, परिजन घर लेकर पहुंचे

जमशेदपुर: शहर के कारोबारी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी अपहरणमुक्त हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, अहले सुबह करीब 04:00 बजे अपहरणकर्ताओं ने कैरव गांधी को झारखंड के बरही क्षेत्र के पास परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है।

कैरव गांधी लगभग 14 दिन पहले अपहृत हुए थे। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने पहले 5 करोड़, फिर 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। रिहाई में पुलिस की भूमिका रही या परिवार ने ही पहल कर बेटे को सुरक्षित वापस लाया, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

जमशेदपुर के सीएच एरिया एसएसपी के पड़ोस में रहने वाले कारोबारी देवांग गांधी के बेटे के अचानक लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है। इस मामले को लेकर पुलिस और परिजन मीडिया से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।

परिजन और शहरवासियों में राहत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है और अपहरणकर्ताओं की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *