चाईबासा में 3 फरवरी को नितिन प्रकाश की नामांकन यात्रा, गोकुल धाम से होगी शुरुआत
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश 3 फरवरी 2026 (मंगलवार) को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर चाईबासा में एक भव्य नामांकन यात्रा का आयोजन किया जाएगा।


नामांकन यात्रा सुबह 9:30 बजे गोकुल धाम, सेन टोला, चाईबासा से शुरू होगी। इसे जनसमर्थन, एकजुटता और विकास के संकल्प से जुड़ी यात्रा बताया जा रहा है। समर्थकों और नागरिकों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है।
नितिन प्रकाश ने कहा कि यह चुनाव केवल उनका नहीं, बल्कि चाईबासा की जनता का चुनाव है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, जनसेवा और समग्र विकास उनके प्रमुख लक्ष्य हैं। यह यात्रा जनता के विश्वास और अधिकारों का प्रतीक होगी।
उन्होंने चाईबासा के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजनों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नामांकन यात्रा में शामिल हों और अपना समर्थन दें।
नितिन प्रकाश ने दोहराया कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे सेवा, स्वच्छता व विकास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। यह नामांकन यात्रा सकारात्मक बदलाव और जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का प्रतीक बनेगी।

