Newsझारखण्ड

मंत्री दीपक बिरुआ की मौजूदगी में नितिन प्रकाश के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, ‘खाता 21’ के जरिए विकास का दावा

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन रविवार को घंटाघर स्थित लोक भवन में किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के परिवहन, भू एवं राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल, डॉ. सौम्य सेन गुप्ता, अधिवक्ता अमरेश साव, इरशाद मास्टर, उमाशंकर जयसवाल, मोनिका बोयपाई, निशा केडिया, चाईबासा चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल और पश्चिमी सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष निरंजन गोयल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी, वरिष्ठ नागरिक और युवा मौजूद थे।

 

कार्यक्रम को नारी शक्ति को समर्पित रखा गया। नितिन प्रकाश का चुनाव चिन्ह ‘चूड़ियां’ है, जिसे नारी सम्मान और शक्ति का प्रतीक बताया गया। इसी के तहत महिलाओं की भागीदारी के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

 

जनसमूह को संबोधित करते हुए नितिन प्रकाश ने समर्थन के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों का सहयोग उनके लिए जिम्मेदारी का एहसास कराता है।

उन्होंने अपनी कार्ययोजना के तहत ‘खाता 21’ की जानकारी दी। बताया गया कि यह एक रजिस्टर होगा, जो हर वार्ड के प्रभारी के पास रहेगा। वार्ड की जनता इसमें अपनी समस्याएं दर्ज करेगी। नितिन प्रकाश स्वयं वार्डों का दौरा कर समस्याओं पर हस्ताक्षर करेंगे और प्राथमिकता के आधार पर समाधान का दावा किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में सरदार जसपाल सिंह, घनश्याम दरबारा, राज कुमार सिंह, दीपक प्रसाद, शिबू लाल अग्रवाल, विकास दोदराजका, मुन्ना शर्मा, ललित शर्मा, गुट्टू रुंगटा, विकास गोयल, सुब्रतो सिन्हा, नरेंद्र पांडेय, संजय चौबे, राजू यादव, रामू राय, लच्छू मुंधड़ा, एमडी किले, रिजवाना परवीन, सबीना साहिन, एमडी तहसीन, एम. डी. आफताब, उदय शंकर, दिनेश लाल, कैलाश कंडेलवाल, प्रदीप विश्वकर्मा, गोलू शर्मा, भैरव शर्मा, पिंटू ठाकुर, अमित यादव, मुकेश मोदी, एमडी अल्ताफ सहित नगर के कई समाजसेवी, युवा और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

मंत्री दीपक बिरुआ ने नितिन प्रकाश की कार्यशैली और विजन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *