LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

सफेद टी-शर्ट में दिखा जोश, मनोज चौधरी ने शुरू किया चुनावी जनसंपर्क अभियान

सरायकेला। आगामी चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। झामुमो समर्थित प्रत्याशी मनोज चौधरी ने गुरुवार को अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान की औपचारिक शुरुआत की। अभियान के पहले ही दिन समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रचार अभियान की सबसे विशेष बात कार्यकर्ताओं की एकरूपता रही। मनोज चौधरी द्वारा उपलब्ध कराई गई सफेद टी-शर्ट पहनकर सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। सफेद परिधान में अनुशासित तरीके से निकला कार्यकर्ताओं का जत्था क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कार्यकर्ता ‘गली-गली, डगर-डगर’ घूमकर प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाते नजर आए।

अभियान की शुरुआत मनोज चौधरी ने स्थानीय मंदिर में मत्था टेककर की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न मुहल्लों और वार्डों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं को सुना और विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव क्षेत्र के भविष्य से जुड़ा है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ता टॉर्च निशान के झंडे और पोस्टर के साथ नारेबाजी करते दिखे। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूलमाला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित

थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *