जमशेदपुर में HDFC बैंक ‘परिवर्तन’ FDP प्रोजेक्ट का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण व सतत कृषि पर जोर
जमशेदपुर।


HDFC Bank के ‘परिवर्तन – फोकस्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (FDP Project P1189)’ का शुभारंभ मंगलवार को विकास भारती, पटेल बगान, सुंदरनगर में किया गया। यह परियोजना पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड तथा सरायकेला-खरसावां जिले के गोविंदपुर प्रखंड में संचालित की जा रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख श्रीमती आरती हांसदा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के जमशेदपुर क्लस्टर मैनेजर सौरव कुमार, जुगसलाई शाखा प्रबंधक किशोर कुमार अग्रवाल, पीआरआई प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों ने फीता काटकर परियोजना का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम में लगभग 190 स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं तथा किसान भाई-बहनों ने भाग लिया।
एफडीपी के प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक कुमार कुंडू ने पीपीटी के माध्यम से परियोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। संस्था के संस्थापक बिरेंद्र कुमार ने बताया कि ‘एचडीएफसी बैंक परिवर्तन’ कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन एवं सतत कृषि को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं तथा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने योजना की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

