LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

BJP Breaking News-लोकसभा चुनाव से ठीक पहले झारखंड में BJP को लगा बड़ा झटका, मांडू विधायक जेपी पटेल ने थामा कांग्रेस का दामन

Desk:- इंडिया गठबंधन ने झारखंड में भाजपा को तगड़ा झटका देते हुए मांडू विधायक और सचेत्तक जेपी पटेल को अपने पाले में कर लिया है। दरअसल, भाजपा के इस पूर्व नेता ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ज्वॉइन कर लिया है।

सूत्रों की माने तो वे हजारीबाग सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार भी होंगे।बता दें कि वे झामुमो के दिग्गज नेता शिबू सोरेन के साथी रहे टेकलाल महतो के पुत्र हैं।टेकलाल महतो का झामुमो में एक समय बड़ा दबदबा था।लेकिन साल 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जेपी पटेल भाजपा में शामिल हो गये।

तीन बार विधायक बने हैं जेपी पटेल

बता दें कि जेपी पटेल मांडू से तीन टर्म के विधायक हैं। इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी जीए मीर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बीजेपी में आने के बाद उन्हें पता चला उन्होंने गलती की। वे वैसी पार्टी से जुड़े जिनकी विचारधारा भाजपा से मेल नहीं खाती है।

जेपी पटेल ने क्या कहा

कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा के इस पूर्व नेता ने कहा कि मैंने किसी राजनीतिक दबाव में कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ। मैंने इंडिया गठबंधन को मजबूती देने और अपने पिता को सपनों को साकार करने के लिए कांग्रेस ज्वॉइन किया है। भाजपा में जाने के बाद मैंने पाया कि मैं वैसी पार्टी से जुड़ा जिनकी विचारधारा मेरे पिता के विचारधारा से मेल नहीं खाती है।

हजारीबाग सीट से लोकसभा उम्मीदवार होने के सवाल पर कही ये बात

जब जेपी पटेल से पत्रकारों ने सवाल पूछा कि क्या वे हजारीबाग सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। तो उन्होंने कहा कि मैं किसी पद के लालच में कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ। मैं अपने पिता के सपनों को पूरा करने और पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से इंडिया गठबंधन के साथ आया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *