Newsझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Arjun Munda से उनके घोड़ाबांदा स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक भेंट थी, जिसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुलाकात के दौरान अंकुर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया और नगर विकास को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। अर्जुन मुंडा ने युवा नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर कार्यकाल की कामना की।

इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। अंकुर सिंह ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, बुनियादी ढांचे में सुधार और जनहित से जुड़े मुद्दों को रखा। इस पर अर्जुन मुंडा ने जन-भागीदारी, पारदर्शिता और योजनाबद्ध विकास को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

अंत में अंकुर सिंह ने कहा कि अनुभवी नेतृत्व से मिले सुझाव उनके लिए प्रेरणादायक हैं और इनसे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *