श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेदपुर ने एक बार फिर प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। विश्वविद्यालय के कुल 22 छात्रों का चयन सीएट टायर्स में हुआ है। सभी चयनित छात्र डिप्लोमा इंजीनियरिंग के हैं और इनकी नियुक्ति कंपनी के गुजरात स्थित प्लांट के लिए की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार चयनित छात्र सत्र 2023–2026 बैच के हैं। इनमें डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग से अंशु दास, अपर्णा महतो, अविनाश गोप, चम्पक मंडल, फिबेंदु महतो, हिमेश थापा, इमरान फरहत, जीत महतो, कौशिक मंडल, निलेश मंडल, पूजा कुमारी, राहुल दास, राजू कुमार, राजू साहू, रमेश कैबार्ता, रोहित गिरी, सार्थ दास और राजा प्रमाणिक शामिल हैं। वहीं इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से अक्षिता सहाय, करण कुमार यादव, नंदिता दास और सौभिक घोष का चयन हुआ है।
कैंपस प्लेसमेंट के बाद विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया।
प्लेसमेंट डायरेक्टर सुभोदीप भद्रा ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और उद्योगों के साथ मजबूत संबंधों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि नियमित प्रशिक्षण, मॉक इंटरव्यू, तकनीकी और सॉफ्ट स्किल वर्कशॉप्स छात्रों को कॉर्पोरेट उद्योगों के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो और कुलपति प्रो. डॉ. एस.एन. सिंह ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने संकाय सदस्यों और प्लेसमेंट टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के बढ़ते शैक्षणिक स्तर और रोजगार उन्मुख शिक्षा का प्रमाण है।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने कहा कि श्रीनाथ विश्वविद्यालय लगातार छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हुए रोजगार के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रहा है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में पढ़ रहे अन्य छात्रों में उत्साह बढ़ा है और वे भी नए उत्साह के साथ अपने करियर निर्माण को लेकर प्रेरित हुए हैं।