JamshedpurNewsझारखण्ड

श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम।  

 

 

श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है, जय मां कालिका सेवा भजन मंडली, ग्राम सुखरी राजनांदगांव से पधारे जश गायन मंडली का नेतृत्व बनवारी यादव मुख्य गायक, हरी राम कोरस, कमल यादव नाल, राहुल यादव पैड, डिगेश्वर साहू तबला, विजय यादव बैंजो, उमेन्द्र यादव शहनाई आर्गन, पन्ना निषाद सहयोगी गायक, दुर्गा साहू, गायिका एवं कोरस में अपनी सेवा प्रदान कर रहे है, छत्तीसगढ़ समाज द्वारा आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव की परम्परा है की नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में प्रत्येक दिन संध्या आरती समाप्ति के पश्चात माता को प्रसन्न करने के जश गीत और देवता पार गीत गाए जाते है जिस से माता प्रसन्न हो कर विभिन्न पूजा पाठ करने वाले लोग जिनके पूर्वजों के द्वारा अपने घरों में माता को स्थान दिया गया है वैसे परिवार के लोगो के महिला और पुरुष, युवक युवती पर माता का वास हो जाता है और माता की भक्ति में वो लोग रम जाते है। टुइलाडुंगरी में हमेशा से छत्तीसगढ़ से जश गायन मंडली का आना होता है और उनके भजनों और जश गीत से लोगों में प्रसन्नता और उत्साह का माहौल उत्पन्न होता है। कल संध्या शीतला माता मंदिर में 3 बजे से हवन संपन्न होगा और उसके बाद महिलाओं के लिए माता का पट दर्शन हेतु खोला जायेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *