कुकड़ू सार्वजनिक हरी संकीर्तन में पहुंचे आजसू नेता हरेलाल महतो, माथा टेककर किया क्षेत्र का मंगल कामना

ईचागढ़- कुकड़ू प्रखंड के कुकड़ू सार्वजनिक हरी नाम संकीर्तन में शुक्रवार को आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो उपस्थित हुए। उन्होंने तीन दिवसीय हरी नाम संकीर्तन में माथा टेककर क्षेत्र की मंगल कामना किया। हरी नाम संकीर्तन में बंगाल एवं झारखंड के 6 संकीर्तन मंडली भाग लिया।



वहीं आजसू के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि हरी नाम संकीर्तन से मन को शांति मिलती है, गांव में आपसी भाईचारा एवं मन पवित्र होता है। उन्होंने कहा कि सामुहिक रूप से इस तरह का आयोजन से धार्मिक वातावरण को बढ़ावा देने में बल मिलता है।


