JamshedpurLatestNewsNews post

जमशेदपुर में कल सजेगा बहा-सरहुल महापर्व, सेमलेद पर्व की दिखेगी झलक

जमशेदपुर: आदिवासी समाज के प्रमुख सेमलेद पर्व—बाहा और सरहुल महापर्व के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भव्य कार्यक्रम कल, 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को बिस्टुपुर स्थित गोपाल (रिंगेल) मैदान में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा।

आयोजन में आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं की आकर्षक झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी। इसमें बड़ी संख्या में कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करेंगे।

इस अवसर पर अंतर-राज्यीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रमुख रूप से लोगेन मार्डी, डी सर, खेलेराम मारांडी के साथ-साथ गायिकाओं में रूपाली हेंब्रम और रूपाली हांसदा अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खास बनाएंगे।

बाहा और सरहुल पर्व को प्रकृति पूजा तथा नई फसल के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर साल वृक्ष की पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व में शामिल होकर आदिवासी संस्कृति और परंपरा का आनंद लें।

Share this news