रामगढ़ में सड़क हादसा: बाइक दुर्घटना में सीसीएल कर्मी गंभीर रूप से घायल, रांची रेफर

रामगढ़ (झारखंड): जिले के भुरकुंडा-सयाल-उरीमारी दामोदर पुल के समीप शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में सीसीएल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नरेश महतो के रूप में हुई है, जो सीसीएल सौंदा डी में कार्यरत हैं।



जानकारी के अनुसार, नरेश महतो उरीमारी से अपने घर भदानीनगर (निम्मी) लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीसीएल गांधीनगर, रांची रेफर कर दिया गया।
फिलहाल नरेश महतो की स्थिति नाजुक बनी हुई है और वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

