खरसावां में अनियंत्रित कार ने होंडा शोरूम में मारी टक्कर, दो नई बाइक क्षतिग्रस्त, मामले को रफा दफा करने की तैयारी

खरसावां-कुचाई मुख्य सड़क पर रविवार दोपहर देहरूडीह गांव में तेज गति से आ रही एक इंडिगो कार (जेएच 05 एएफ 3268) अनियंत्रित हो कर होंडा शोरूम में जा घुसी. इस दुर्घटना में एक युवक भी बाल बला बच गया. इस हादसे में शोरूम के बाहर खड़ी दो नई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं. मुख्य सड़क से करीब 15-20 फीट अंदर जा कर कार ने शो रुम में जा कर कट्टर मारा. साथ ही शोरूम के पास एक घर में करकट का शेड भी टूट गया. मिली जानकारी के अनुसार पर कार में सवार हो कर दो युवक खरसावां के बैजनाथपुर गांव निवासी रौशन राउत व खरसावां के के पदमपुर-तेलीसाही गांव निवासी विवेक साहू कुचाई से खरसावां की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित हो कर होंडा शो रुम में घुस गया. दुर्घटना में दोनों युवकों को चोट भी लगी है.




दुर्घटना के बाद कार को छोड़ कर दौनों युवक वहां से भाग गये. कार के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. ईधर कुछ लोग मामले को रफा दफा करने में जुट गये है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे में थे. लापरवाही से कार चलाने के कारण खरसावां कुचाई क्षेत्र में इस तरह की दुर्घटनायें अक्सर घट रही है.

