पातकोम दिशोम मांझी पारगाना महाल का वार्षिक सम्मेलन समापन

चांडिल: पातकोम दिशोम मांझी पारगाना महाल का दो दिवसीय वार्षिक महासम्मेलन रविवार को समापन हो गया।चांडिल स्थित शीशमहल महल में शनिवार और रविवार को संथाल समाज की दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन हुई। सिद्धू कान्हू पं रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित शनिवार को सम्मेलन की शुभारंभ किया गया था।सम्मेलन की अध्यक्षता पातकोम दिशोम देश पारगाना रामेश्वर बेसरा ने की। सम्मेलन में दुगनी पीढ़ पारगाना दिवाकर सोरेन सालखान सोरेन बाबलू मुर्मू खरसवां के मानकी दोलू सिंह सरदार चारुचांद किस्कु श्यामल मार्डी कुनाराम सोरेन महेश्वर मुर्मू ने समाज की मजबूतीकरण को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए। संताल समाज में उत्कृष्ट काम करने वाले मांझी बाबाओं को पांची गमछा देकर सम्मानित किया गया।वहीं 35वर्षों से लगातार साईकिल में घुम घुम कर समाज को जागरुक करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पूर्ण चंद्र बेसरा को पातकोम दिशोम मांझी पायगाना महाल की और से साईकिल देकर सम्मानित किया गया।



दो दिन तक चली संथाल समाज की वार्षिक महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पातकोम दिशोम देश पारगाना रामेश्वर बेसरा ने कहा कि अपने बच्चों हिंदी अंग्रेजी के साथ साथ मातृभाषा ओलचिकी की शिक्षा दे। उन्होने समाज के लोगों से नशापान नहीं करने अंधविश्वास से दूर रहने की अपील करते हुए कहा बच्चे शिक्षित होंगे तो समाज आगे बढ़ेगा।वहीं दुगनी पीढ़ पारगाना दिवाकर सोरेन ने समाज की पारंपरिक व्यवस्था को मजबूतीकरण करने की अपील की।

कहा समाज में एकजुटता होना जरुरी है।वहीं श्यामल मार्डी ने कहा कि जनगणना में अपना धर्म सारना लिखाएं।मौके पर शिबू सारना टुडू कुनाराम मांझी सोमरा मार्डी हाराधन मार्डी नेपाल बेसरा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।


