कांड्रा में फेसबुक क्रिएटर मिलन समारोह संपन्न, सोशल मीडिया क्रिएटर्स का हुआ सम्मान
सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा स्थित राज लक्ष्मी निवास लॉज में रविवार को फेसबुक क्रिएटर मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सोशल मीडिया क्रिएटर्स, कलाकारों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह का आयोजन कांड्रा फेसबुक टीम द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में बंगाल के सुपर स्टार बाबु राव विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कई फेसबुक क्रिएटर्स को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेहतर कार्य करने वाले क्रिएटर्स को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक और रचनात्मक कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करना है।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन एवं आपसी परिचय सत्र का भी आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ देखने को मिली।
आयोजन को सफल बनाने में चंदन कुमार दे, प्रदीप कुमार, विशाल कुमार यादव, सुखराम महतो, मिठू सिंह, मथुरा प्रसाद सिंह, दीपक महतो समेत कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया



