JamshedpurLatestNewsझारखण्ड

शव के साथ प्रदर्शन जारी, लेकिन बिष्टुपुर थाना प्रभारी नदारद! फोन पर सवाल पूछते ही आलोक दूबे ने काटा कॉल

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित Care Health Insurance कार्यालय के बाहर मृतक का शव रखकर चल रहे उग्र प्रदर्शन के बीच अब पुलिस प्रशासन की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इतना संवेदनशील मामला होने के बावजूद बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दूबे अब तक मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में भारी नाराज़गी है।

दरअसल हेल्थ इन्शुरन्स विवाद में एक मरीज की मौत के बाद JLKM कार्यकर्ता और परिजन शव लेकर कंपनी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। मौके पर लगातार तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, लेकिन स्थिति को संभालने और लोगों से संवाद करने के लिए थाना प्रभारी की अनुपस्थिति कई सवाल खड़े कर रही है।

इधर मामले में जब बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दूबे से फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कथित तौर पर गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए फोन काट दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने सीधे तौर पर “नहीं पहचानने” की बात कहकर जवाब देने से भी बचने की कोशिश की। थाना प्रभारी के इस व्यवहार को लेकर प्रदर्शनकारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

लोगों का कहना है कि जब शहर के बीचों-बीच शव रखकर प्रदर्शन हो रहा है, तब पुलिस प्रशासन का इस तरह दूरी बनाना बेहद गंभीर मामला है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते प्रशासन सक्रिय होता तो स्थिति इतनी तनावपूर्ण नहीं बनती।

फिलहाल मौके पर तनाव बना हुआ है और लोग पुलिस प्रशासन से जवाब की मांग कर रहे हैं।

Share this news