News

गुरु-शिष्य के रिश्ते की मिसाल : एनएमएमएस परीक्षा में सफल होने पर पूर्व शिक्षक ने घर पहुंचकर खिलाई मिठाई

 

 

खरसावां : राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा (2026) में सफलता प्राप्त कर राज बानरा ने अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वह उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में अध्ययनरत हैं, जबकि उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय देवली से हुई है।

राज की सफलता की खबर मिलते ही प्राथमिक विद्यालय देवली के शिक्षक मिलन कुमार महतो उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज हमेशा से मेहनती छात्र रहा हैं और उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

 

विदित हो कि एनएमएमएस कि परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12वीं तक प्रतिमाह हजार रुपए की छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है।

 

श्री महतो ने बताया कि राज का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। इसके बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से परिवार, ग्रामीणों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this news