Newsझारखण्डसरायकेला

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चांडिल थाना प्रभारी ने हरिजन बस्ती के बच्चों के बीच बांटे पठन पाठन सामग्री 

 

 

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला में चांडिल पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बच्चों के बीच पाठन पाठन सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों के बीच कापी, कलम, पेंसिल ,रबर आदि का वितरण किया गया। बच्चों को डायन प्रथा,बाल विवाह, बाल मजदूर निषेध अधिनियम के संबंध में जानकारी दिया गया। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्कूली बच्चों को समाजिक कुप्रथा, नशा मुक्ति, महिला उत्पीडन,डायन प्रथा, बच्चा चोर अपवाह, सुरक्षा आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं टोल फ्री नंबर आदि के संबंध में अवगत कराया गया। पुलिस पब्लिक संबंध को मजबूत बनाने एवं शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के माध्यम से अपने अभिभावकों को भी जानकारी देने का अपील किया गया।

Share this news