LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा स्थित झामुमो कार्यालय में वीर शहीद सुधीर महतो की 70वीं जयंती मनाई गई

सरायकेला-खरसावां। गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कांड्रा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे वीर शहीद स्वर्गीय सुधीर महतो की 70वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुधीर चंद्र महतो ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुधीर महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की अस्मिता, अधिकार और पहचान की लड़ाई में स्वर्गीय सुधीर महतो का योगदान अविस्मरणीय है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष राम महतो, विनय महतो, हनी सिंह मुंडा, राजकिशोर महतो, विशाल यादव, के. दुर्गा राव, गुलाब महतो, सुरेश मार्डी, रामापदो कालिंदी, राम दास तथा हरिहरपुर के विनय महतो सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मौके पर उपस्थित लोगों ने वीर शहीद सुधीर महतो के आदर्शों पर चलने तथा झारखंड के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया