भाजपा प्रखंड कोषाध्यक्ष की पहल पर टुईबासा स्कूल टोला में 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित
राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत टुईबासा स्कूल टोला में खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। बुधवार को इसका फीता काटकर उद्घाटन किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने से कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इस समस्या को भारतीय जनता पार्टी के राजनगर प्रखंड कोषाध्यक्ष गौरीशंकर मंडल ने बिजली विभाग के समक्ष उठाया। उनकी पहल पर विभाग ने मात्र तीन दिनों के भीतर 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों ने इस त्वरित पहल के लिए खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि अब क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।
इस मौके पर बधन मुर्मू, फॉरेस्ट किस्कू, छकूलाल सोरेन सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


