राजनगर में 99 वर्ल्ड बाजार का भव्य शुभारंभ, बीडीओ मलय कुमार एवं थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

राजनगर:- राजनगर बाजार में बुधवार को 99 वर्ल्ड बाजार का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मलय कुमार एवं राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया।


समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी एवं समाजसेवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और संचालक राहुल गोप को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि राजनगर में इस प्रकार के आधुनिक बाजार की शुरुआत से स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती सामान अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होगा। इससे लोगों को बड़े शहरों की ओर खरीदारी के लिए कम जाना पड़ेगा तथा स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रतिष्ठान के संचालक राहुल गोप ने सभी अतिथियों एवं आमजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 99 वर्ल्ड बाजार में घरेलू उपयोग की वस्तुएं, किचन आइटम, स्टेशनरी, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम, खिलौने सहित दैनिक जरूरतों का विविध सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान पूरे बाजार परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने नए प्रतिष्ठान का भ्रमण किया, खरीदारी की और उद्घाटन के अवसर पर उपलब्ध विशेष ऑफरों का लाभ उठाया।
गौरतलब है कि 99 वर्ल्ड बाजार के संचालक राहुल गोप, राजनगर के चर्चित पत्रकार रविकांत गोप के दामाद हैं। स्थानीय लोगों ने प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे राजनगर के व्यापारिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

