राजनगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 चुलाई भट्ठियां ध्वस्त
सरायकेला: जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को राजनगर थाना क्षेत्र के जनबानी और हनुमतबेड़ा गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की।

आसूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने चार अवैध महुआ चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त किया। मौके से करीब 7,100 किलोग्राम जावा महुआ और 140 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई।
उत्पाद विभाग ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है। वहीं, अवैध चुलाई अड्डों के संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या उत्पाद विभाग को दें।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


