JamshedpurNewsझारखण्ड

42 बार रक्तदान कर चुके रक्तवीर किशन गुप्ता सम्मानित

 

 

पोटका। 42 बार रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश करने वाले रक्तवीर किशन गुप्ता को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सम्मानित किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुकांत सीट ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर डॉ. सुकांत सीट ने कहा कि किशन गुप्ता जैसे समाजसेवियों का योगदान सराहनीय है। रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

 

वहीं, किशन गुप्ता ने कहा कि रक्तदान करने से उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्हें खुशी होती है कि उनके रक्त से किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। जब भी किसी को रक्त की आवश्यकता होती है, वे अपनी क्षमता के अनुसार मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने आम लोगों और युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए।

Share this news