झारखण्डराजनीति

Big Breaking: JMM ने लोबिन हेम्ब्रम को 6 वर्षों के लिए पार्टी से किया निष्कासित

Desk:- लोकसभा चुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लोबिन हेंब्रम को झामुमो ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि लोबिन को पार्टी के विरुद्ध कार्य करने से निष्कासित किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। झामुमो सुप्रीमो ने पत्र जारी कर इसकी घोषणा की है।

जारी पत्र में लिखा गया है कि विभिन्न जन संवादों तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्राप्त सूचना के आधार पर वर्तमान लोकसभा आम चुनाव 2024 में राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से श्री लोबिन ने नामांकन कर गठबंधन धर्म के विपरीत काम किया गया है। साथ ही लोबिन द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए लोबिन को सभी पदों से पद मुक्त करते हुए पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से आगामी 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

बता दें कि JMM पार्टी से बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम अपनी बेबाकी अंदाज के लिए जाने जाते हैं, वह जेएमएम पार्टी में रहते हुए पार्टी के खिलाफ बोलने की हिम्मत रखते हैं। लंबे समय से लोबिन हेंब्रम जेएमएम पार्टी से नाराज चल रहे थे और उन्होंने राजमहल सीट से लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया था। 7 मई के दिन लोबिन हेंब्रम नामांकन दाखिल किया था। नामांकन करने के बाद लोबिन ने कहा था कि किसी की हैसियत नहीं है कि वह गुरुजी से हमको अलग कर सके। हमारी पूरी लड़ाई ही गुरुजी के आदर्शों को स्थापित करने की है, जिस जल जंगल और जमीन की लड़ाई का दिशोम गुरु ने सिंहनाद किया था, आदिवासी-मूलवासी अस्मिता की जो हुंकार लगायी थी, हमारी पूरी लड़ाई दिशोम गुरु के उस सपनों को स्थापित करने की है, हम कल भी झामुमो के साथ थें, आज भी झामुमो के साथ ही है, हमारी जीत झामुमो की जीत है। राजमहल के इस किले को फतह कर गुरुजी के चरणों में भेंट करना है, जिस प्रकार पूरी पार्टी पर आज पिंटू और पंकज मिश्रा जैसे लोगों ने कब्जा जमा लिया है, पार्टी को उससे मुक्ति प्रदान करने की है. झामुमो को एक बार फिर से गुरुजी से आर्दशों पर आगे बढ़ाने की है. लेकिन अब इसी बीच उन्हें पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *