Rajngagar Road Accident राजनगर रामदु चौक में वाहन के टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल
RAJNAGAR:-हाता चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 पर राजनगर मुख्य बाजार स्थित रामदु चौक के समीप सूमो वाहन(JH05AP5677) ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग बीच सड़क पर उछल कर गिर गए।

हादसे में दाम्पति व बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । घायल दाम्पति राजनगर थाना क्षेत्र के कालाझरना निवासी कालू गोप और उसकी पत्नी बुधनी गोप हैं। वहीं बाइक चालक हरि गोप भालूपानी का रहने वाला है। घटना सोमवार को शाम करीब साढ़े चार बजे की है। घायलों को उसी वाहन से राजनगर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दम्पत्ति को एमजीएम रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बुधनी गोप की हालात गंभीर है। कालू गोप को भी गंभीर चोट लगी है। वहीं हरि गोप को हल्की चोट आयी है। मिली जानकारी के अनुसार कालाझरना के कालू गोप और उसकी पत्नी बुधनी गोप मेडिकल जा रहे थे।
उनके घर आया भालूपानी निवासी मेहमान हरि गोप दोनों को बाइक से मेडिकल ले जा रहे थे। इसी क्रम में दाहिना पार करने के दौरान समान दिशा हाता से चाईबासा की ओर से आ रही सूमो वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार चालक बिना ब्लेंकर जलाए ही अचानक दाहिना मुड़ गया । जिससे पीछे से तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने उनकी बाइक पर धक्का मार दिया। हालांकि वाहन चालक ने काफी दूर से ब्रेक लगाया और बाइक सवारों को बचाने की कोशिश की मगर वाहन बाइक में जा टकराई।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


