विधायक मंगल कालिंदी की पहल पर 2,01,189/- का TMH बिल हुआ माफ।
छोटगोविंदपुर बोल बम चौक निवासी स्व पूनम देवी जिनका दुर्घटना के चलते इलाज के दौरान आज स्वर्गवास हो गया। उनका अस्पताल का बकाया बिल 2,01,179 /- रुपया था, जिसे देने में असमर्थ थे।

स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष सिंह ने इसकी जानकारी विधायक @mangal kalindi को दी। विधायक मंगल कालिंदी ने परिवार की वित्तीय स्थिति एवं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने विधायक के आग्रह पर बाकी बचे 2,01,179/- का बिल माफ कर उनका पार्थिव शरीर को परिजनों को सुपुर्द करवाया। परिजनों ने अपने इस संकट की घड़ी में साथ देने के लिए विधायक श्री मंगल कालिंदी एवं स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष सिंह के प्रति आभार जताया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


