Adityapur Murder case: अवैध संबंध में हत्या: भगिनी से प्रेम प्रसंग करना पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी जान
Adityapur:- आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदू गाछ के पास बीते 18 मई को बंद बोरे में फेंक गए शव मामले में आदित्यपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली है वही बोरे में मिले शव की पहचान रणवीर शर्मा नवगछिया, बिहार निवासी के रूप में की गई है। प्रेम प्रसंग में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

इस मामले में मृतक की साल्डीह बस्ती निवासी प्रेमिका रूबी देवी तथा उसके पति पूर्ति शर्मा को भी आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक की चार पुत्री और एक पुत्र है। मृतक अपने गांव में ही बढ़ई का काम करता था। आरोपी महिला मृतक की रिश्तेदार है। आरोपी को अपनी भगनी से ही प्रेम संबंध हो गया था। मृतक अपने गांव से मिलने के लिए जमशेदपुर आया था। इसके बाद मांझी टोला अपने कथित भगनी के घर पहुंचा, 16 मई की रात में मृतक को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पूर्ति शर्मा ने देख लिया था। जिसके बाद मृतक रणवीर शर्मा को चाकू से मारकर और कपड़ा से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बोरे में शव को भरकर फेंक दिया। बताया जाया रहा है की रणवीर की हत्या में विशेश्वर शर्मा और उसकी पत्नी भी आरोपी है जो की फरार हो गए है। पुलिस सूत्रों की माने तो जल्द मामले से पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


