Adityapur Late night Firing: देर रात आदित्यपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवा राजद जिला अध्यक्ष के भाई को लगी गोली
Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीटोला संजय नगर के पास देर रात अपराधियों ने विवाद के चलते दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिसमें सरायकेला-खरसावां युवा राजद ज़िला अध्यक्ष उदित यादव के भाई समेत एक अन्य एक युवक को गोली लगी है. जिनका इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर दिन्दली निवासी युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव के भाई विवेक यादव अपने दोस्त जशनप्रीत उर्फ भुट्टर के साथ ट्रांसपोर्ट में चलने वाले अपने ट्रकों का काम पूरा कर देर रात घर लौटे थे. इस बीच एस टाइप मोड़ बीडीएस मॉल के समीप एक चाय दुकान में कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ. बाद में विवेक यादव व जश्नप्रीत अपनी हुंडई वरना कर में सवार होकर वहां से निकल पड़े. जशनप्रीत को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स मोड़ के पास घर छोड़ने के दौरान अचानक काले रंग की वेन्यू कार में पहुंचे 4 से 5 की संख्या में युवको ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिससे जसप्रीत उर्फ भुट्टर के पेट में गोली लगी जबकि मौके पर मौजूद विवेक यादव के गले के पास से गोली छूकर निकल गई. घटना के बाद देर रात दोनों घायल युवकों को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां गोली लगने से घायल हुए जश्नप्रीत का ऑपरेशन किया जा रहा है. जबकि विवेक यादव ऑब्जर्वेशन में है. इधर घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.
बीडीएस मॉल के पास देर रात खुलता है चाय दुकान अक्सर होता है विवाद
आदित्यपुर एस टाइप चौक के पास बीडीएस मॉल के बगल में एक चाय दुकान जो देर रात खुलता है. वहां अक्सर विवाद होता आया है. इससे पूर्व भी वहां कई बार मारपीट की घटनाएं घटी हैं, देर रात चाय दुकान खुले रहने के चलते सामाजिक तत्व का जमावड़ा भी लगा रहता है.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


