झारखण्डराजनीति

एनजीटी के रोक के बावजूद हो रहा है बालू का उठाव, एसपी ने कहा होंगी कार्रवाई 

 

Desk

Giridih- एनजीटी के रोक के बावजूद जिले के विभिन्न घाटों से बालू का अवैध उठाव लगातार जारी है. मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर और पचम्बा थाना के बनखजो, परसाटांड, खावा और मुफसील थाना क्षेत्र के घाट से भी धड़ल्ले से अवैध बालू की तस्करी की जा रही है. बता दे की मुफसील थाने के कई घाटों से अहले सुबह ट्रैक्टर में बालू को लोड कर तस्करी की जाती है. बीच-बीच में पुलिस प्रशासन और खनन विभाग की ओर से लिए छापेमारी अभियान चलाया जाता है. लेकिन जैसे ही इसमें सुस्ती बढ़ती जाती है तो बालू माफिया का मन बढ़ने लगता है. हालांकि इस मामले को गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने गंभीरता से लिया है और कहां है कि रोग के बावजूद बालू उठाव करने वाले माफिया पर कार्रवाई की जाएगी इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से टीम गठित की जा रही है जल्द ही सघन छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

 

इधर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने भी बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *