झारखण्डधर्मसरायकेला

Hensal Rath Yatra हेंसल में धूमधाम से निकली प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा।

राजनगर – प्रखंड क्षेत्र के हेंसल गांव में रविवार की शाम को प्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ रथ में सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए निकल गए. प्रभु जगन्नाथ अपने भाई,बहन के साथ रथ में सवार होते ही पुरे क्षेत्र भगवान जगन्नाथ की जयघोष से गुंज उठा. भक्त भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की पुजा अर्चना किये. इसके पश्चात भक्त रथ को खींचने लगते हैं. रथ खींचने समय भी प्रभु जगन्नाथ की जयघोष से गुंज उठता है . इसी तरह यह सिलसिला जारी रहा. जगह जगह पर भक्तों द्वारा पुजा अर्चना करने का सिलसिला भी जारी रहा. यह भी बताया जाता है कि प्रभु जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ सोमवार को यात्रा पूरी कर सिजूलता स्थित मौसीबाड़ी पहुंचेंगे .

रथ यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में उज्वल मोदक, ग्राम प्रधान अशोक गोप,किशोर नन्द, अजय नन्द, कृष्णा गोप,मलय गोप, प्रदीप साहु, राजकुमार गोप, राकेश गोप, प्रदीप गोप आदि का सराहनीय योगदान दे रहे हैं।

इसी तरह महेशकुदर, टींटीडीह, श्यामसुंदरपुर में भी प्रभु जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी के लिए निकल चुके हैं.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *