झारखण्डराजनीतिसरायकेला

आवास बोर्ड के मकानों को बचाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री चम्पाई सोरेन

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री सह जल संसाधन तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड राज्य आवास बोर्ड के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर, उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिया। इस बैठक में आवास बोर्ड के नियमों, अतिक्रमण, पुराने भवनों के जीर्णोद्घार तथा भविष्य की योजनाओं समेत बोर्ड से जुड़े कई मुद्दों पर गहनता से विचार-विमर्श हुआ।

 

मंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आदित्यपुर के डब्लू टाइप, ईडब्ल्यूएस टाइप फ्लैट/ मकान समेत किसी भी पुराने मकान को टूटने नहीं दिया जाएगा। जो मकान अथवा फ्लैट वास्तव में जर्जर स्थिति में हैं, उनके लिए विभाग पुनरुद्धार की योजनाएं बना सकता है, लेकिन उस से पहले सभी प्रभावित पक्षों के साथ संवाद स्थापित कर, उन्हें विश्वास में लेना जरूरी है।

 

मंत्री चम्पाई सोरेन ने बैठक के दौरान कहा कि सरकार की मंशा किसी भी पुराने आवंटी को परेशान अथवा बेघर करने की नहीं है। बोर्ड अपने स्तर से यह सुनिश्चित करे कि जहां बहुत जरूरी नहीं हो, वहां यथास्थिति बहाल रखी जाये।

 

इस बैठक के दौरान आवास बोर्ड के अधिकारियों द्वारा बोर्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया गया, जिस पर मंत्री द्वारा अपना विचार दिया गया एवं आवास बोर्ड के बेहतर संचालन हेतु जरूरी निर्देश दिया गया।

 

इस बैठक में झारखंड राज्य आवास बोर्ड के सचिव विनय मनीष लकड़ा तथा माननीय मंत्री के आप्त सचिव चंचल गोस्वामी मौजूद थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *